भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

P

PARAS KUMAR GUPTA Top Writer

प्रकाशित: 22 May 2026, 01:30 PM अपडेटेड: 31 May 2026, 06:40 AM 6 Views
AI Anchor

AI एंकर Listen

यह खबर सुनें (Audio News)

भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

मुख्य बातें एक नज़र में

भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

भारत विकास परिषद द्वारा सोनिया होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में नवदायित्वधारी पदाधिकारियों ने शपथ ली तथा परिषद की विचारधारा, सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं परिषद पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। मंच संचालन शाखा सचिव राजेश सलूजा ने किया। 

अतिथियों के स्वागत उपरांत शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

कार्यशाला में क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता ने परिषद की विचारधारा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सेवा तथा भारतीय नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। 

क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा ने परिषद के कार्यक्रमों एवं बैठकों के प्रोटोकॉल पर मार्गदर्शन दिया।

प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा ने ‘सेवा, संपर्क एवं पर्यावरण’ विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए समाजहित में परिषद की भूमिका को रेखांकित किया। 

वहीं प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता रश्मि जैन ने ‘संस्कार एवं महिला सहभागिता’ विषय पर महिलाओं को प्रेरित करते हुए संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

द्वितीय सत्र में प्रांतीय वित्त सचिव अमित गंभीर ने वित्तीय प्रबंधन एवं पारदर्शिता पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। 

इसके पश्चात टोली निर्माण गतिविधियों एवं मुक्त चिंतन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने भी सहभागिता करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

अंत में शाखा सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान एवं रात्रि स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नरेश कंसल (रुद्रपुर शाखा प्रभारी) विजय भूषण गर्ग, विष्णु कुमार सक्सेना ,संजय कुमार, अमित गम्भीर, अरुण अग्रवाल, संजय सिंघल, संजय कुमार सिंघल, रोहित सलूजा  ललित मोहन गोयल, राजकुमार बिंदल, अजय अग्रवाल, महेंद्र गोयल।

संजय ठुकराल, दिवाकर पांडे विशाल गोयल, अमित अरोरा,हरीश बजाज,अजय बंसल, दीपक कुमार अरोरा, कीर्ति निधि शर्मा, सुरेन्द्र मिड्ढा, पंकज कालरा, कश्मीर सिंह विर्क,मनीष कुमार अग्रवाल, अजीत पाल सिंह, करन पाल सिंह, अजीत जैन।

निखिलेश शांडिल्य ,रोहित कपूर,शिव अरोरा,भारत भूषण चुग,संजीव अरोरा, शरद मोहन गुप्ता, राकेश बंसल, राजकुमार खनिजो, पंकज बांगा,यमन बब्बर,दिनेश बटला, सुरेश बब्बर, राकेश दुनेजा, सुनीता खेड़ा, नीतू अग्रवाल, गुंजन खेड़ा।

मोनिका बंसल, सानिया गम्भीर, पारुल गुप्ता, सीमा बिंदल, रेखा अरोरा, रीना अग्रवाल, कविता बंसल, प्रेरणा शर्मा, अंजू कुमार, भावना कपूर, स्नेहा मिड्ढा, रीना शर्मा, लवी जैन,नेहा बांगा, भावना बब्बर, विनीता पाण्डेय, कुसुम रानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

बैठक में इन पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के सत्र 2026-27 हेतु आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश सलूजा को सचिव, विपिन लूथरा को कोषाध्यक्ष, जतिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा ललित मोहन को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया।

इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों के लिए भी संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई। संस्कार प्रकल्प की जिम्मेदारी कीर्ति निधि शर्मा, सेवा प्रकल्प की जिम्मेदारी संजय कुमार।

महिला सहभागिता की जिम्मेदारी नीतू अग्रवाल, संपर्क प्रकल्प की जिम्मेदारी रोहित सलूजा तथा पर्यावरण प्रकल्प की जिम्मेदारी गुंजन खेड़ा को सौंपी गई।

मीडिया प्रभारी का दायित्व हरीश बजाज को दिया गया, जबकि महिला कौशल विकास प्रकल्प की जिम्मेदारी रीना चौधरी को सौंपी गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

अपनी राय दें

टैग्स: #भारत #विकास #परिषद #नवनियुक्त #पदाधिकारियों #शपथ #सेवा #संस्कार #दिया
P

PARAS KUMAR GUPTA

सम्पादक / वरिष्ठ संवाददाता

हम आप तक देश, दुनिया, तकनीक और मनोरंजन की सबसे सटीक और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही हमारी पहचान है।

टिप्पणियाँ (0)