फतेहपुर थाने में बोले सीओ सदर व इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा पुरानी जगह ही होगी कुर्बानी

P

PARAS KUMAR GUPTA Top Writer

प्रकाशित: 20 May 2026, 11:57 AM अपडेटेड: 31 May 2026, 06:40 AM 41 Views
AI Anchor

AI एंकर Listen

यह खबर सुनें (Audio News)

फतेहपुर थाने में बोले सीओ सदर व इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा  पुरानी जगह ही होगी कुर्बानी

मुख्य बातें एक नज़र में

फतेहपुर थाने में बोले सीओ सदर व इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा पुरानी जगह ही होगी कुर्बानी, नई परंपरा पर पूर्ण रोक

छुटमलपुर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना फतेहपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी सीओ सदर एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी केवल उन्हीं चिन्हित और पारंपरिक स्थानों पर होगी जहां हर वर्ष होती आई है और किसी भी नई जगह या सार्वजनिक स्थल पर इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में फेंकने के बजाय गड्ढा खोदकर सुरक्षित दबाने और मांस को पूरी तरह ढककर ही ले जाने की हिदायत दी गई ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों। 

क्षेत्राधिकारी सदर ने त्योहार को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की, वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अनजाने में हुई गलती को तो देखा जा सकता है।

लेकिन जानबूझकर कानून तोड़ने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिस पर बैठक में मौजूद सभी ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस को पूरा भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में त्योहार पूरी तरह अमन-चैन और नियमों के दायरे में रहकर ही मनाया जाएगा और गंगा-जमुनी तहजीब को आंच नहीं आने दी जाएगी।

अपनी राय दें

टैग्स: #फतेहपुर #थाने #बोले #इंस्पेक्टर #वीरेंद्र #राणा #पुरानी #होगी #कुर्बानी
P

PARAS KUMAR GUPTA

सम्पादक / वरिष्ठ संवाददाता

हम आप तक देश, दुनिया, तकनीक और मनोरंजन की सबसे सटीक और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही हमारी पहचान है।

टिप्पणियाँ (0)