JANVAANI NEWS

फायरिंग करने वाले आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा गिरफ्तार

17 May 2026, 02:34 AM • By PARAS KUMAR GUPTA

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रम्पुरा में चौंक स्थित चाउमिन और मोमो की दुकान पर पैसे मांगे को लेकर पनपे विवाद में फायरिंग और पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शिकंजे में ले लिया है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था, और अफरा तफरी मच गई थी, पुलिस के मुताबिक चाउमिन के पैसे मांगने पर दुकानदार और कुछ युवकों के बीच विवाद पनप उठा था और इस दौरान पथराव और फायरिंग कर दी गई थी।

जिसकी वजह से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, मामले की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अराजकता फ़ैलाने वाले लोगों किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read Original Article