जनपद में अवैध खनन और उसके अवैध परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के निर्देशों पर गठित टास्क फोर्स लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
जिसके अंतर्गत आज थाना फतेहपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में औचक चेकिंग के दौरान ओवरलोड उपखनिज का परिवहन करते हुए एक डम्पर (ट्रक) संख्या UK07CD9666 को रंगे हाथों पकड़ लिया।
जिसे पुलिस ने तत्काल आवश्यक दस्तावेजों की कमी और ओवरलोडिंग के चलते मौके पर ही सीज कर थाना स्थानीय पर दाखिल कर दिया है।
और इस पूरी सफलता को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार राणा के कुशल नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया है।
जिसमें उनके साथ खनन निरीक्षक/संग्रह अमीन अभिलाष चौबे, हैड कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद और हैड कांस्टेबल प्रशांत कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।
जिनके द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट अब आगामी वैधानिक कदम उठाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।